29 मार्च, 1857 ई. को मंगलपांडे नामक एक सैनिक ने बैरकपुर में गाय की चर्बी मिले कारतूसों को मुँह से काटने से मना कर दिया। उसे गिरफ्तार कर आठ अप्रैल 1857 ई. को फाँसी दे दी गई।
- 1857 ई. की क्रांति की शुरूआत कब हुई? – 10 मई 1857 ई. को मेरठ से
मेरठ की पैदल टुकड़ी 20 N.I से 1857 ई. की क्रांति की शुरूआत हुई।
1857 ई. की महान क्रांति के प्रमुख केंद्र
| केंद्र |
नायक |
| मेरठ |
कदम सिंह |
| कानपुर |
नाना साहब |
| झांसी |
लक्ष्मी बाई |
| जगदीश पुर |
कुँवर सिंह |
| फैजाबाद |
मौलवी अहमदउल्ला |
| दिल्ली |
बहादुरशाह जफर (सैनिक नेतृत्व-बख्त खाँ) |
| ग्वालियर |
तांत्या टोपे |
| इलाहाबाद |
लियाकतअली |
| बरेली |
खान बहादुर खान |
| फतेहपुर |
अजीमुल्ला |
- तांत्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था? – रामचन्द्र पांडुरंग
- लक्ष्मीबाई का वास्तविक नाम क्या था? – मनु (मणिकर्णिका)
1857 ई. की क्रांति में सिक्खों, गोंरखों व सिधियाओं ने अंग्रेजों का साथ दिया।
- 1857 ई. की क्रांति का प्रतीक क्या था?– रोटी व कमल का फूल
1857ई. की क्रांति विफल रही बहादुरशाह जफर को बंदी बना लिया व रंगून भेज दिया जहाँ 1861ई. में उनकी मृत्यु हो गई।
1857 ई. की क्रांति के बाद विक्टोरिया घोषणा की गई जिसके अनुसार कम्पनी के शासन की समाप्ति हुई व ब्रिटिश क्राउन के अधीन शासन की शुरूआत हुई।
- 1877 ई. में दिल्ली दरबार का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ? – लॉर्ड लिटन (महारानी विक्टोरिया को कैसर-ए-हिंद की उपाधि दी गई)
- वर्नाकुलर प्रेस एक्ट कब व किसके काल में लागू हुआ? – 1878 ई. में लॉर्ड लिटन के काल में
- भारतीय शस्त्र अधिनियम कब व किसके शासन काल में पारित हुआ? – 1878 ई. में लॉर्ड लिटन के शासनकाल में
लॉर्ड लिटन ने सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 19 वर्ष कर दी गई।
- भारत में पहली नियमित जनगणना किसके शासन काल में व कब हुई? – लॉर्ड रिपन के शासन काल में 1881 ई. में
भारत में पहली जनगणना 1872 ई. में हुई जो कि अनियमित थी।
- प्रथम कारखाना अधिनियम कब व किसके काल में आया? – 1881 ई. में लॉर्ड रिपन के काल में
- भारत में स्थानीय स्वशासन की शुरूआत का श्रेय किसको जाता है? – लॉर्ड रिपन को
फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने रिपन को 'भारत के उद्धारक' की संज्ञा दी थी।
- हण्टर आयोग किसके शासन काल में आया? – लॉर्ड रिपन 1882 ई. (हण्टर आयोग का सम्बंध शैक्षिक सुधारों से था)
रिपन ने वर्नाकुलर प्रेस एक्ट समाप्त कर दिया, सिविल सेवा में प्रवेश की आयु 19 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी।
- 'इल्बर्ट बिल' किसके काल में आया? – लॉर्ड रिपन (इसका संबंध भारतीय न्यायाधीशों द्वारा यूरोपियों का मुकदमा सुनने से था)
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई? – 28 दिसम्बर 1885 ई. में
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय वायसराय कौन था? – लॉर्ड डफरिन
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसने की?– ए. ओ. हयूम
- कांग्रेस का पहला अधिवेशन कब व कहाँ हुआ? – 1885 ई. में गोपालदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय मुम्बई में हुआ था
- कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी? – W.C. बैनर्जी
- कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया? – 72
- भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम 1904 किसके काल में पास हुआ? – लॉर्ड कर्जन
- भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना कब हुई? – 1861; 1906 ई. (स्थायी संस्था) में लॉर्ड कर्जन के शासन काल में
- कांग्रेस का सूरत अधिवेशन कब हुआ? – 1907 ई. (इस अधिवेशन में कांग्रेस के दोनों धड़े नरम दल व गरम दल अलग हो गए)
- भारत सरकार अधिनियम 1909 अन्य किस नाम से जाना जाता है? – मार्ले मिन्टो सुधार
- मार्ले मिन्टो सुधार की क्या विशेषता थी? – मुसलमानों के लिए अलग निर्वाचन व्यवस्था
- 1911 ई. में दिल्ली दरबार का आयोजन मे क्या हुआ? – (1) बंगाल विभाजन रद्द किया गया (2) ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम व महारानी मेरी का भव्य स्वागत किया गया (3) भारत की राजधानी दिल्ली (कलकत्ता से) स्थानांतरित करने की घोषणा की गई।
राजधानी दिल्ली से कलकत्ता 1912 ई. में स्थानांतरित की गई।
23 दिसम्बर 1912 ई. को लॉर्ड हार्डिंग पर दिल्ली में बम फेंका गया।
- कांग्रेस का लखनऊं अधिवेशन कब हुआ? – 1916 ई.
कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में कांग्रेस के दोनों धड़े नरमदल व गरमदल एक हो गए व कांग्रेस का मुस्लिम लीग के साथ भी समझौता हुआ।
- कांग्रेस के दोनों धडों को एक करने में किसकी महत्पूर्ण भूमिका थी? – श्रीमति ऐनी बेसेन्ट की
- रॉलेट एक्ट कब पास हुआ? – 1919 ई. (रॉलेट एक्ट को काले कानून की संज्ञा दी गई)
रॉलेट एक्ट को ना अपील, ना वकील, ना दलील।
- जलियां वाला बाग काण्ड कब व कहां हुआ? – 13 अप्रैल 1919 ई. को अमृतसर के जलियांवाले बाग में
- जलियां वाले बाग में भीड पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया? – जनरल डायर
जलियां वाला बाग कांड के विरोध में महांत्मा गांधी ने केसर–ए–हिंद व रबीन्द्रनाथ टैगोर ने नाइट हुड की उपाधि लौटा दी।
- खिलाफत आंदोलन कब प्रारम्भ हुआ? – 1919 ई. में
- खिलाफत आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका किसने निभायी? – अली बंधुओं में ने (मोलाना मौहम्मद अली व शौकत अली)
- असहयोग आंदोलन कब प्रारम्भ हुआ? – 1920 ई. में
- चौरी-चौरा घटना कब घटी? – 5 फरवरी 1922 ई. उ.प्र. के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा नामक स्थान पर (इसके कारण महांत्मा गाँधी ने असहयोग आन्दोलन वापिस ले लिया)
- स्वराज्य पार्टी की स्थापना किसने की? – चितरंजनदास व मोतीलाल नेहरू ने 1923 ई. में
- भारतीय कम्यूनिस्ट की स्थापना किसने की थी? – एम. एन. राय. ने 1921 ई. में
- साइमन कमीशन भारत कब आया? – 3 फरवरी 1928 ई.
साइमन कमीशन का 'साइमन वापिस' जाओ व काले झण्डे दिखाकर विरोध किया गया।
- कांग्रेस का 1929 ई. का लाहौर अधिवेशन किसकी अध्यक्षता में हुआ था? – जवाहरलाल नेहरू
1929 ई. के कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू ने रावी नदी के तट पर झंडा फहराया और पूर्ण स्वराज्य की मांग की और 26 जनवरी को प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।
- दिल्ली असेम्बली में बम किसने फेंका कब फेंका? – 1929 ई. में (भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ने)
- किस देशभक्त व्यक्ति की मृत्यु भूख हडताल के कारण हुई? – जतिन दास की 1929 ई. में
- प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब हुआ? – 12 नवम्बर 1930 ई. (इस सम्मेलन में कांग्रेस ने भाग नहीं लिया)
- गांधी-इरविन समझौता कब हुआ? – 5 मार्च 1931 ई.
गाँधी-इरविन समझौते के बाद 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' स्थगित कर दिया।
- सवियन अवज्ञा आंदोलन कब प्रारम्भ किया गया?– 12 मार्च 1930 ई. को
सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरूआत दाण्डी मार्च से 12 मार्च 1930 ई. को हुई थी व यह यात्रा साबरमती आश्रम से दाण्डी तक 240 मील लम्बी थी जिसमें गांधी जी के साथ 78 प्रतिनिधि रहे और गांधीजी ने नमक बनाकर नमक कानून तोड़ा।
- राजगुरु, सुखदेव व भगत सिंह को फांसी कब दी गई? – 23 मार्च 1931 ई.
- दूसरा गोलमेज सम्मेलन कब हुआ? – 1931 ई. में
- दूसरे गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस की ओर से किसने भाग लिया? – महांत्मा गाँधी
डॉ. अम्बेडकर के विरोध के कारण गाँधीजी व ब्रिटिश सरकार के बीच कोई समझौता नहीं हो सका।
- पूना समझौता कब व किन के बीच हुआ? – महांत्मा गांधीजी व अम्बेडकर के बीच 25 सितम्बर 1932 ई.
- Communal Award / साम्प्रदायिक पंचाट / मैकडोनाल्ड अवार्ड कब घोषित हुआ? –1932 ई. में (इसमें रैम्जै मेकडोनाल्ड ने हरिजनों के लिए अलग से प्रतिनिधित्व देने को कहा)
- किस महत्वपूर्ण व्यक्ति ने इंग्लैण्ड के तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया? – डॉ भीमराव अम्बेडकर
- द्वितीय विश्व युद्ध कब शुरू हुआ? – 1 सितम्बर 1939 ई. को
द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश सरकार ने बिना भारतीयों से पूछे भारत को युद्ध में झोंक दिया काग्रेस ने इसका विरोध किया और नारा दिया 'न कोई भाई, न कोई पाई'।
- कांग्रेस ने अपने द्वारा शासित प्रांतों के सभी मंत्रिमण्डलों से त्याग पत्र क्यों दे दिया? – क्योंकि कांग्रेस व भारतीयों की इजाजत के बिना ब्रिटिश सरकार ने भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में झोंक दिया।
- सुभाष चन्द्र बोस ने फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना की? – 1 मई 1939 ई. में
- मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान की मांग कब की? – 1940 ई. में
- अगस्त प्रस्ताव कब लाया गया? – 8 अगस्त 1940 ई.
- क्रिप्स मिशन भारत कब आया? – 1942 ई.
क्रिप्स मिशन के बारे में महांत्मा गांधी ने क्या कहा था-एक दिवालिया बैंक का पोस्ट डेटिड चैक।
- भारत छोडो आंदोलन कब प्रारम्भ हुआ? – 8 अगस्त 1942 ई.
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महांत्मा गांधी ने कहा था कि 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' और 'करो या मरो' का नारा दिया।
- शिमला समझौता कब हुआ? – 1945 ई. को
- कैबिनेट मिशन भारत कब आया? – 1946 ई. में
- कैबिनेट मिशन के सदस्य कौन-2 थे? – स्टेफोर्ड क्रिप्स, पैथिक लॉरेस ए., वी. एलेक्जेंडर
20 फरवरी 1947 ई. में प्रधानमंत्री लार्ड क्लीमेंट एटली (लेबरपार्टी) ने हाउस ऑफ कामंस में यह घोषणा की कि जून 1948 ई. तक प्रभुसत्ता भारतीयों के हाथ में दे देगें।
4 जुलाई 1947 ई. को ब्रिटिश संसद में एटली द्वारा भारतीय स्वतंत्रता विधेयक प्रस्तुत किया गया जिसे 18 जुलाई को स्वीकृति मिली। विधेयक के अनुसार भारत और पाकिस्तान दो स्वतंत्र राष्ट्रों की घोषणा की गई।
- पाकिस्तान कब आजाद हुआ? – 14 अगस्त 1947 ई. को
- भारत कब आजाद हुआ? – 15 अगस्त 1947 ई. को
- भारत की स्वतंत्रता को समय इंग्लैण्ड का प्रधानमंत्री कौन था? – क्लीमेंट एटली
- द्वितीय विश्व युद्ध के समय इंग्लैण्ड का प्रधानमंत्री कौन था? – विन्सटन चर्चिल
- स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था? – लॉर्ड माउण्टबेटन
- स्वतंत्र भारत के प्रथम एंव अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे? – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी