- शिवाजी का जन्म कब व कहाँ हुआ था? – 1627 ई. में शिवनेर के दुर्ग में
- शिवाजी के पिता का नाम क्या था? – शाहजी भोंसले
- शिवाजी की माता का नाम क्या था? – जीजाबाई
- शिवाजी के दादा का नाम क्या था? – कोंणदेव
Note – दादा कोंणदेव शिवाजी के गुरू थे
- शिवाजी के आध्यात्मिक गुरू कौन थे? – गुरू रामदास
- शिवाजी का राज्याभिषेक कब व कहाँ हुआ? – 1674 ई. में रायगढ़ में
Note – शिवाजी का राज्याभिषेक काशी के प्रसिद्ध विद्वान श्री गंगाभट्ट ने किया था
- शिवाजी की मृत्यु कब हुई? – 1680 ई. में
- शिवाजी की मंत्रिमण्डल की क्या कहते थे? – अष्टप्रधान
- अष्टप्रधान में प्रधानमंत्री किसे कहा जाता था? – पेशवा
- शिवाजी के राज्य में प्रमुख कर थे? – चौथ व सरदेशमुखी
- शिवाजी का उत्तराधिकारी कौन था? – शम्भाजी
- पानीपत का तीसरा युद्ध कब हुआ? – 1761 ई. में (मराठा व अहमदशाह अब्दाली के बीच)
- पानीपत के तीसरे युद्ध के समय कौन मराठा पेशवा था? – बालाजी बाजीराव
Note – इस युद्ध मराठों की हार हुई
- पानीपत के तीसरे युद्ध में सैनिक नेतृत्व किसने किया? – सदाशिवराव भाऊ
- मुगलकालीन इतिहास में किनको शासक निर्माता (नृपनिर्माता, king maker) के नाम से जाना जाता है? – सैय्यद बन्धुओं को
- सैय्यद बन्धुओं के क्या नाम थे? – हुसैन अली खाँ, अब्दुल्ला खाँ
- किस मुगल को घृणित कायर कहा जाता है? – फर्रुखशियर को
- नादिरशाह ने दिल्ली पर कब आक्रमण किया? – 1739 ई. में
- 1739 ई. में मुगल सम्राट कौन था? – मुहम्मदशाह रंगीला
- नादिरशाह का क्या उपनाम था? – ईरान का नेपोलियन
Note – नादिरशाह 70 करोड़ की धनराशि शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया तख्ते ताऊस (मयूर सिंहासन) व कोहिनूर हीरा लेकर ईरान वापिस गया
- तख्ते ताऊस पर बैठने वाला अन्तिम मुगल सम्राट कौन था? – मौहम्मदशाह रंगीला
- अन्तिम मुगल सम्राट कौन था? – बहादुरशाह II (जफर)
Note – 1857 की क्रांति में भाग लेने के कारण अंग्रेजो ने बहादुरशाह जफर को बंदी बना लिया, और रंगून भेज दिया। जहां 1861 ई. में उसकी मृत्यु हुई