- मुगल साम्राज्य का संस्थापक कौन था? – बाबर
- बाबर का पूरा नाम क्या था? – जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर
- बाबर के पिता का नाम क्या था? – उमर शेख मिर्जा
- ‘पानीपत का प्रथम युद्ध’ कब और किसके बीच हुआ?– 21 अप्रैल 1526 ई. इब्राहिम लोदी एंव बाबर के बीच, जिसमें बाबर विजयी हुआ
- ‘खानवा का युद्ध’ कब व किसके बीच हुआ? – 1527 ई. में राणा साँगा एंव बाबर के बीच जिसमें बाबर विजयी हुआ
- ‘चंदेरी का युद्ध’ कब व किसके बीच हुआ था? – 1528 ई. में मालवा के शासक मेदिनीराय व बाबर के बीच, बाबर विजयी हुआ
- ‘घाघरा का युद्ध’ कब व किसके बीच हुआ था? – 1529 ई. में अफगानों एंव बाबर के बीच हुआ, जिसमें बाबर विजयी रहा
Note – पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर ने पहली बार तुलगमा युद्ध नीति एंव तोपखाने का प्रयोग किया था
- बाबर की आत्मकथा का क्या नाम था? – बाबरनामा (तुजुक-ए-बाबरी)
- बाबरनामा (तुजुक-ए-बाबरी) की भाषा क्या थी? – तुर्की
Note – बाबर को पहले आगरा के आराम बाग में दफनाया गया बाद में काबुल में उसके चुने हुए स्थान पर उसे दफनाया गया
- हुमायूँ किस वर्ष गद्दी पर बैठा? – 1530 ई.
- दीनपनाह नामक नगर की स्थापना किसने की? – हुमायूँ ने 1533 ई.
- चौसा का युद्ध कब व किसके बीच हुआ? – 1539 ई. में शेर खाँ व हुमायूँ के बीच हुआ इसमें शेर खाँ (शेरशाह) विजयी हुआ
Note – चौसा के युद्ध के बाद शेरखाँ ने शेरशाह की पदवी धारण की
- बिलग्राम या कन्नौज का युद्ध कब व किसके बीच हुआ? – 1540 ई. में शेरशाह व हुमायूँ के बीच शेरशाह विजयी रहा
- सरहिंद का युद्ध कब व किसके बीच हुआ? – 1555 ई. में सिकंदर सूर व हुमायूँ की बीच, हुमायूँ की जीत हुई
Note – 1 जनवरी, 1556 ई. में दीन पनाह नामक भवन की सीढ़ियों से गिरकर हुमायूँ की मृत्यु हो गई?
- हुमायूँ नामा की रचना किसने की है? – गुलबदन बेगम ने
- सूर साम्राज्य का संस्थापक अफगान वंशीय शेरशाह था
- शेरशाह का असली नाम क्या था? – फरीद खाँ
- शेरशाह के पिता का नाम क्या था? – हसन खाँ (सासाराम के जमींदार)
- शेरशाह की मृत्यु कब व कैसे हुई? – 1545 ई. में कालिंजर (ग्वालियर के पास) बारूदखाने में आग लगने से
- शेरशाह का मकबरा कहाँ है? – सासाराम (बिहार)
Note – शेरशाह ने एक नई मुद्रा चलायी जिसका नाम रूपया था
Note – शेरशाह ने पाटलिपुत्र के अवशेषों पर एक नया शहर बसाया जिसका नाम पटना रखा
Note – डाक प्रथा का प्रचलन शेरशाह द्वारा किया गया
- शेरशाह ने कौन सी रोड़ बनवाई? – शेरशाह सूरी मार्ग (ग्राण्ड ट्रंक रोड़)
अकबर :-
- अकबर का जन्म कब व कहाँ हुआ? – 15 अक्टूबर, 1942 ई. अमरकोट के राजा वीरসাল के यहाँ
- अकबर के माता-पिता का क्या नाम था? – हुमायूँ, हमीदा बानो बेगम
- अकबर का राज्याभिषेक कब व कहाँ हुआ? – 1556 ई. को कलानौर पंजाब में
Note – बैरम खाँ 1556–1560 ई. के बीच अकबर का संरक्षक रहा
- पानीपत के लड़ाई कब व किसके बीच हुई? – 1556 ई. में अकबर व हेमू
- अकबर की धाय माँ का क्या नाम था? – माहम अनगा
- हल्दीघाटी का युद्ध कब व किस-2 के बीच हुआ? – 1576 में. अकबर व महाराणाप्रताप के बीच
- अकबर ने कौन सा नया धर्म चलाया?– दीने-इलाही (1582) में
Note – अकबर ने मनसबदारी प्रथा प्रारम्भ की (मनसब जमीन के एक छोटे से भू-भाग को कहते थे)
- अकबर का राजस्व मंत्री कौन था? – टोडरमल
- अकबर के दरबार के प्रसिद्ध चित्रकार कौन थे? – दसवंत एंव बसावन
- अकबर के समकालीन सूफी संत कौन थे? – शेख सलीम चिश्ती
- अकबर द्वारा निर्मित प्रमुख इमारतें? – दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा, आगरे का लाल किला, फतेहपुर सीकरी में शाही महल, दीवाने आम, दीवाने खास, बुलंद दरवाजा, जोधाबाई का महल, इबादत खाना, इलाहाबाद का किला, लाहौर का किला
- अकबर के दरबार के नौ रत्न? – 1. बीरबल, 2. अबुल फजल, 3. टोडरमल, 4. भगवान दास, 5. तानसेन, 6. मानसिंह, 7. अब्दुर्रहीम खानखाना, 8. मुल्ला दो प्याजा, 9. हकीम हुकाम
- अकबर नामा की रचना किसने की? – अबुल फजल ने
- बीरबल का असली नाम क्या था? – महेशदास
- तानसेन का जन्मस्थान कहाँ है? – ग्वालियर
- मुगलों की राजकीय भाषा क्या थी? – फारसी
- अकबर ने बुलंद दरवाजे का निर्माण किस उपलक्ष में कराया था? – गुजरात विजय के उपलक्ष में
- जहाँगीर का असली नाम क्या था? – सलीम
- सलीम अकबर ने अपने पुत्र का नाम सलीम अपने सूफी गुरू शेख सलीम चिश्ती
- सलीम इतिहास में किस नाम से विख्यात हुआ? – जहाँगीर
Note – जहाँगीर ने अपनी आत्मकथा तुजुक-ए-जहाँगीरी लिखनी प्रारम्भ की जिसको पूरा करने का श्रेय मोतबिंद खाँ को है
Note – जहाँगीर ने न्याय की जंजीर लगवा रखी थी
- जहाँगीर ने कौन से सिख गुरू की हत्या करवायी? – गुरू अर्जुन देव (पाँचवे गुरू)
- गुरू अर्जुन देव की हत्या का क्या कारण था? – गुरू अर्जुन देव ने जहाँगीर के विद्रोही पुत्र खुसरो की मदद की थी
Note – जहाँगीर के काल में चित्रकला अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँची।
- जहाँगीर के दरबार के प्रमुख चित्रकार कौन था? – उस्ताद मंसूर और बिशनदास
- जहाँगीर के दरबार में कौन-2 से यूरोपीय भारत आए? – कैप्टन हॉकिन्स, सर टामस रो, विलियमफिंच एंव एडवर्ड टैरी
- जहाँगीर के बाद सिंहासन पर कौन बैठा? – शाहजहाँ
- शाहजहाँ का असलीनाम क्या था? – खुर्रम
- ताजमहल का निर्माण करने वाला मुख्य स्थापत्य कलाकार कौन था? – उस्ताद अहमद लाहौरी
- मयूर सिंहासन (तख्ते ताऊस) का निर्माण किसने कराया? – शाहजहाँ
- मयूर सिंहासन बनाने वाला मुख्य कलाकार कौन था? – बे बादल खाँ
Note – शाहजहाँ के शासन काल को स्थापत्य कला का स्वर्ण युग कहा जाता है
Note – शाहजहाँ ने 1638 ई. में अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानान्तरित की और दिल्ली में शाहजहाँनाबाद नामक एक नया शहर बसाया
- शाहजहाँ ने कौन-2 सी इमारतें बनवाई? – दिल्ली का लालकिला, दिल्ली की जामामस्जिद, आगरे का ताजमहल आदि
- आगरे के ताजमहल के लिए संगमरमर कहाँ से मँगवाया गया था? – मकराना (राजस्थान)
- औरंगजेब किस वर्ष शासक बना? – 1658 ई.
- औरंगजेब को किस अन्य उपनाम से जाना जाता है? – जिन्दापीर
- औरंगजेब ने कौन से सिख गुरू की हत्या करवा दी? – गुरू तेगबहादुर (9 वें गुरू) इस्लाम धर्म स्वीकार न करने के कारण
Note – औरंगजेब ने 1679 ई. में जजिया-कर का पुनः लागू किया
- औरंगजेब के समय में कौन-2 से विद्रोह हुऐ? – जाट विद्रोह गोकुला एंव राजाराम के नेतृत्व में
- भरतपुर जाट राजवंश की नींव किसने डाली? – चूडामन ने
Note – औरंगजेब के शासन काल में सबसे अधिक हिन्दू मनसबदार थे
Note – औरंगजेब एक कट्टर मुसलमान था उसकी यह कट्टरता मुगल साम्राज्य के पतन का सबसे बड़ा कारण बनी