- जयचंद किस वंश का राजा था? – गढवाल वंश का
- जयचंद की पुत्री का क्या नाम था? – संयोगिता
Note – 1194 में चंदावर के युद्ध में मोहम्मद गौरी ने जयचंद को हराया व उसकी हत्या कर दी
- चौहान वंश का प्रसिद्ध शासक कौन था? – पृथ्वीराज-III (पृथ्वीराज चौहान)
- चंदबरदाई किस का राज कवि था? – पृथ्वीराजचौहान का
- चंदबरदाई की प्रसिद्ध रचना क्या है? – पृथ्वीराजरासो का
- तराईन का प्रथम युद्ध कब व किसके बीच हुआ?– 1191 ई. में मोहम्मद गौरी व पृथ्वीराज चौहान के बीच पृथ्वीराज चौहान विजयी रहा
- तराईन का II युद्ध कब व किसके बीच हुआ था? – 1192 ई. एंव पृथ्वीराज एंव मोहम्मद गोरी के बीच मोहम्मद गौरी विजयी रहा व उसने पृथ्वीराज की हत्या कर दी
- मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध खजुराहो मन्दिरों का निर्माण किसने कराया था? – चंदेलों ने
- मेवाड़ की राजधानी कहाँ थी? – चित्तौड़गढ़ में
- विजय स्तम्भ कहाँ है?– चित्तौड़गढ़ में
- विजयस्तम्भ का निर्माण किसने कराया? – राणाकुम्भा ने
- भारत पर सबसे पहला मुस्लिम आक्रमण कब हुआ? – 712 ई. मोहम्मद बिन कासिम द्वारा
- मौहम्मद बिन कासिम का किससे युद्ध हुआ? – ब्राह्मण राजा दाहिर से
- मौहम्मद बिन कासिम के आक्रमण का उद्देश्य क्या था? – धन दौलत लूटना एंव इस्लाम धर्म का प्रचार प्रसार करना
- महमूद गजनी किसका पुत्र था? – सुबुक्तगीन का
- महमूद गजनी भारत पर कितनी बार आक्रमण किया था? – 17 बार
- महमूद गजनी ने भारत पर प्रथम आक्रमण कब किया था? – 1001 ई. में पंजाब के राजा जयपाल के विरूद्ध
- 1008–1009 में महमूद गजनी ने किस पर आक्रमण किया था? – जयपाल के पुत्र अनंतपाल पर
- महमूद गजनी का सबसे चर्चित आक्रमण कौनसा था? – 1025 में सोमनाथ के मंदिर पर
- कौनसा यात्री महमूद गजनी के साथ आया था? – अलबरुनी
- अलबरुनी ने कौन सी पुस्तक लिखी? – तहकीके हिंद (किताबुल हिंद)
- तराइन का प्रथम युद्ध कब व किसके बीच हुआ?– 1191 ई. में मोहम्मद गौरी एंव पृथ्वीराज चौहान के बीच इसमें पृथ्वीराज विजयी रहा
- तराइन का II युद्ध कब एंव किसके बीच हुआ?– 1192 ई. में गौरी एंव पृथ्वीराज के बीच इसमें गौरी विजयी रहा
- चंदावर का युद्ध कब व किसके बीच हुआ?– 1194 ई. गौरी एंव जयचंद के बीच
- गुलाम वंश की स्थापना कब व किसने की? – 1206 ई. कुतुबुद्दीन ऐबक ने
- कुतुबुद्दीन ऐबक किसका गुलाम था? – मौहम्मद गौरी का
- कुतुबुद्दीन की राजधानी कहाँ थी? – लाहौर
- कुतुबमीनार का निर्माण किसने शुरू कराया था? – कुतुबुद्दीन ऐबक ने
- कुतुबुद्दीन ऐबक ने किन-2 इमारतों का निर्माण कराया था? – ढाई दिन का झोंपड़ा, कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद
- कुतुबुद्दीन ऐबक का अन्य नाम क्या था? –लाखबख्श
- प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने वाला? – बख्तियार खिलजी, (कुतुबुद्दीन ऐबक का सहायक सेनापति)
- कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कब व कैसे हुई? – 1210 ई. में चौगान (पोलो) खेलते समय
- कुतुबुद्दीन ऐबक के बाद कौन गद्दी पर बैठा? – आरामशाह
- आरामशाह के बाद दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठा? – इल्तुतमिश
- कुतुबमीनार का निमार्ण किसने पूरा किया था? – इल्तुतमिश
- इल्तुतमिश का सम्बंध किस कबीले से था? – इल्बरी तुर्क कबीले से
- कुतुबुद्दीन ऐबक के समय में इल्तुतमिश कहाँ का सूबेदार था? – बदायूँ का
Note – इल्तुतमिश अपनी राजधानी लाहौर से दिल्ली लाया
Note – इल्तुतमिश को दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक कहा जाता है
- इल्तुतमिश ने कौन सी प्रथा चलाई? – इक्ता
- इक्ता रखने वाले को क्या कहा जाता था? – मुक्ता
Note – इल्तुतमिश ने चालीस गुलामों के दल का गठन किया, जो तुर्कान-ए-चहलगानी के नाम से जाना गया
Note – इल्तुतमिश पहला शासक था जिसने 1228 ई. में बगदाद के खलीफा से सुल्तान पद की वैधानिक स्वीकृति प्राप्त की
- इल्तुतमिश के बाद कौन दिल्ली की गद्दी पर बैठा – रूकनुद्दीन फिरोज
- रूकनुद्दीन फिरोज के बाद दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठा? – रजिया सुल्तान
Note – रजिया सुल्तान पहली मुस्लिम महिला शासिका थी
- रजिया ने किसे अमीर-आखुर का पद दिया? – याकूत को
- रजिया ने पद पर बने रहने के लिए किससे शादी की? – अल्तुनिया से
Note – 13 अक्टूबर, 1240 को डाँसी के पास डाकुओं ने रजिया की हत्याकर दी
- बलबन का वास्तविक नाम क्या था? – बहाउद्दीन
Note – बलबन ने अपना शासन चलाने के लिए लौह और रक्त की नीति का पालन किया
- तुर्कान-ए-चहलगानी का विनाश किया था?– बलबन ने
Note – बलबन ने राज दरबार में सिजदा व पाबोस प्रथाओं की शुरूआत की
- बलबन ने फारसी रीति रिवाज पर आधारित कौन सा त्यौहार प्रारम्भ कराया? – नवरोज
- गुलाम वंश का अंतिम शासक कौन था? – शमसुद्दीन कैमुर्स
- खिलजी वंश की स्थापना किसने व कब की? – जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने 1290 ई. में
- अलाउद्दीन के बचपन के नाम क्या थे? – अली तथा गुरशास्प
Note – 1296 ई. में जलालुद्दीन के भतीजे अलाउद्दीन खिलजी ने कड़ा मानिकपुर (इलाहाबाद) में जलालुद्दीन की हत्या कर दी
- अलाउद्दीन दिल्ली का सुल्तान कब बना? – 1296 ई. में
- अलाउद्दीन ने कौन-2 से सुधार किए? – (क) सैनिक सुधार 1. स्थायी सेना का गठन किया, 2. सेना को नकद वेतन प्रारम्भ किया, 3. सैनिकों का हुलिया रखना प्रारम्भ किया, 4. घोड़ों को दागने की प्रथा शुरू कराई, (ख) बाजार नियंत्रण 1. प्रत्येक वस्तु के दाम निर्धारित किए, 2. बांटों की नापतोल करायी, 3. बांटों पर राजसी मौहर लगवाई, 4. बाजार नियंत्रण के लिए दरोगा (बाजार नियंत्रक) का पद सृजित किया (ग) भूमि सुधार 1. भूमि का वर्गीकरण कराया, 2. भूमि की मापतोल के लिए एक माप निर्धारित की, 3. भूमि वर्गीकरण के आधार पर लगान निर्धारित किया
- अलाउद्दीन ने खुद को किस उपाधि से विभूषित किया? – सिकन्दर-ए-सानी (द्वितीय सिकंदर)
नोट – अमीर खुसरो अलाउद्दीन के दरबारी कवि थे।
नोट – अमीर खुसरो ने कितने सुल्तानों का शासन देखा? – आठ
- अमीर खुसरो का उपनाम क्या था?– तूता-ए-हिंद (हिंद का तोता)
- अमीर खुसरो का जन्म कहाँ हुआ था? – पटियाली (एटा उ.प्र.)
Note – अमीर खुसरो ने सितार व तबले का आविष्कार किया था
Note – अमीर खुसरो को उर्दू का भी आविष्कारक माना जाता है
- तारिखे फिरोजशाही किसकी कृति है? – जियाउद्दीन बरनी
- जजिया क्या था?– गैर मुसलमानों से लिए जाने वाला धार्मिक कर
- जकात क्या था? – मुसलमानों से लिए जाने वाला यह धार्मिक कर आय का 40वां हिस्सा होता है
- तुगलक वंश का संस्थापक कौन था? – गाजी मलिक या गयासुद्दीन तुगलक
Note – गयासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली में तुगलकाबाद नामक नया शहर बसाया
- गयासुद्दीन तुगलक के बाद दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठा? – मुहम्मद बिन तुगलक
- मुहम्मद बिन तुगलक का असली नाम क्या था? – जूना खाँ
- मुहम्मद बिन तुगलक के उपनाम? – 1. पागल बादशाह, 2. विषमताओं का मेल, 3. स्वप्नशील, 4. पागल, 5. रक्त पिपासु
- मुहम्मद बिन तुगलक ने कृषिविकाश के लिए कौन से विभाग की स्थापना की?– अमीरे-कोही
- मुहम्मद बिन तुगलक अपनी राजधानी स्थानांतरित करके कहाँ ले जाना चाहता था? – देवगिरि (दौलताबाद)
- खराज’ कैसा कर था? – भूमिकर (लगान)
- ‘खुम्स’ कैसा कर था? – 1. युद्ध में लूट का माल
- मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा क्रियान्वित योजनाएँ?– 1.दोआब में कर वृद्धि 2. राजधानी परिवर्तन, 3. सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन, 4.खुरासान एंव कराचिल अभियान
- मुहम्मद बिन तुगलक ने कृषिविकास के लिए कौन सा विभाग स्थापित किया? – अमीर-ए-कोही
- मुहम्मद बिन तुगलक के शासन काल में कौन यात्री आया? – इब्नबतूता
- इब्नबतूता ने कौन से पुस्तक लिखी? – किताबुल-रेहला
- विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब व किसने की? – 1336 ई. में हरिहर व बुक्का ने (मुहम्मद बिन तुगलक के शासन काल में)
- बहमनी साम्राज्य की स्थापना कब व किसने की?– 1347 ई. अलाउद्दीन बहमनशाह
- ‘खुम्स’ क्या था?– युद्ध में लूट का माल
Note – फिरोज तुगलक ब्राह्मणों पर जजिया लागू करने वाला पहला मुसलमान शासक था
Note – फिरोजशाह तुगलक ने 5 बड़ी नहरों का निर्माण कराया
Note – फिरोजशाह तुगलक ने हिसार, फिरोजाबाद, फतेहाबाद, जौनपुर फिरोजपुर आदि लगभग 300 शहर बसाऐ
- फिरोजशाह तुगलक अपने शासन काल में कौन-2 से अशोक स्थम्भ दिल्ली लाया? – टोपरा एंव मेरठ से
- फिरोजशाह तुगलक ने अनाथ मुस्लिम महिलाओं, विधवाओं एंव लड़कियों की सहायता के लिए कौन सा विभाग बनाया? – दीवान – ए – खैरात
Note – फिरोजशाह तुगलक के दरबार में कौन प्रसिद्ध लेखक थे? – 1. जियाउद्दीन बरनी, 2. शम्स ए–शिराज
Note – फिरोजशाह तुगलक ने दिल्ली में कोटला फिरोजशाह दुर्ग का निर्माण करवाया
- किस तुगलक शासक का क्षेत्र दिल्ली से पालम तक रह गया? – नासिरूद्दीन मुहम्मद तुगलक
- तैमूर लंग ने भारत पर किस वर्ष आक्रमण किया? – 1398 ई.
- उस समय अर्थात 1398 ई. में तैमूर लंग के दिल्ली पर आक्रमण के समय शासक कौन था? – नासिरूद्दीन मुहम्मद तुगलक
- सैय्यद वंश का संस्थापक कौन था? – खिज्र खाँ (तैमूर लंग का सेना पति)
- लोदी वंश का संस्थापक कौन था? – बहलोल लोदी
- बहलोल लोदी के बाद दिल्ली का सुल्तान कौन बना? – सिकंदर लोदी
- आगरा शहर कब व किसने बसाया? – 1504 ई. में सिकंदर लोदी ने
Note – भूमि की माप के लिए सिकंदर लोदी ने एक प्रमाणिक पैमाना गज–ए–सिकंदरी
Note – सिकंदर लोदी किस उपनाम से कविताएँ लिखा करता था? – गुलरूखी
Note – सिकंदर लोदी ने आगरा को अपनी नई राजधानी बनाया
- सल्तनत काल में ‘खालसा भूमि’ किसे कहा जाता था? – पूर्णतः केंद्र के नियंत्रण में रहने वाली भूमि
- मंगोल सेना के वर्गीकरण का आधार क्या था? – दशमलव प्रणाली
- सलतनतकाल में सेना के वर्गीकरण का आधार? – दशमलव प्रणाली (मंगोलों से प्रेरित होकर)
- सिकंदर लोदी के बाद दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठा? – इब्राहिम लोदी
- पानीपत का युद्ध कब व किस के बीच हुआ? – 21 अप्रेल, 1526 ई. बाबर व इब्राहिम लोदी के बीच, बाबर की विजय हुई
- बाबर को भारत आक्रमण के लिए किस-2 ने आमंत्रित किया? – 1. पंजाब के सुबेदार दौलत खाँ लोदी, 2. इब्राहिम लोदी के चाचा आलम खाँ, 3. मेवाड़ के शासक राणा सांगा ने